March 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

खौफनाक! रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गुस्से में चला दी लाइसेंसी पिस्टल – किराना दुकान के बाहर युवक को जांघ में मारी गोली, खून से लथपथ हालत! आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 23 मार्च 2026।

जांजगीर-चांपा।   जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोली चल गई। घटना विकास नगर स्थित हिमांशु किराना स्टोर के सामने हुई, जहां विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जिस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।


विवाद बढ़ने पर हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास (रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर फायरिंग कर दी। गोली पंकज कश्यप की जांघ (पैर) में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पामगढ़ ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर कर दिया गया।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में ले लिया। मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस सतर्कता बरत रही है।


यह घटना स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला रही है, क्योंकि आरोपी एक रिटायर्ड फौजी है और लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस आगे की जांच में पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp