बिना कोरम लाखों रुपये की निकासी का गंभीर आरोप! कुटराबोड़ ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव पर वित्तीय अनियमितता का मामला
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 21 मार्च 2026।
जांजगीर-चांपा। जिले से एक गंभीर खबर, जहां पामगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुटराबोड़ में सरपंच और सचिव पर भारी वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
मुख्य आरोप क्या हैं?
ग्राम पंचायत के निर्वाचित पंचों का आरोप है कि सरपंच पुष्कर दिनकर और पंचायत सचिव ने बिना कोरम पूरा किए, बिना पंचों की सहमति और बैठक बुलाए लाखों रुपये की राशि निकाली और विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर खर्च कर दी। पंचायत की बैठकों में पंचों को बुलाया ही नहीं गया, न ही उन्हें कोई जानकारी दी गई। कोरम की अनदेखी कर प्रस्ताव पारित किए गए, जो छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 एवं 92 का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे सभी प्रस्ताव कानूनी रूप से अवैध माने जा रहे हैं।
राशि का विवरण :
हालांकि सटीक राशि का उल्लेख नहीं है, लेकिन आरोप है कि लाखों रुपये शासकीय निधि का दुरुपयोग किया गया है। यह राशि विकास कार्यों के नाम पर निकाली गई, लेकिन पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव रहा।
सरपंच का बयान : श्री पुष्कर दिनकर (सरपंच) ने बताया कि यह मामला निराधार है, जांच प्रतिवेदन में सारा सच्चाई सामने आएगी, पुर्व सरपंचों के उपर दबाव बना कर पंचों के द्वारा मनमानी किया जाता था, ठीक उसी तरह मेरे उपर वर्तमान पंचों के द्वारा दबाव बनाने की कोशिश किया जा रहा है और कुछ नहीं।
शिकायत और प्रशासनिक कार्रवाई :
पंचों ने जनदर्शन कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा के कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी। कलेक्टर ने तुरंत मामले को पामगढ़ के एसडीएम को जांच सौंप दी है। पंचों की प्रमुख मांगें हैं:
• सभी वित्तीय लेन-देन, कैश बुक, मस्टर रोल, वाउचर और बैंक स्टेटमेंट की गहन जांच हो।
• अवैध प्रस्तावों को तत्काल निरस्त किया जाए।
दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
• पंचायत निधि की किसी भी हानि की वसूली की जाए।
• जांच पूरी होने तक सरपंच और सचिव के वित्तीय अधिकार निलंबित किए जाएं।
ग्रामीणों में आक्रोश :
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन अनियमितताओं पर लगाम नहीं लगाई गई, तो पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार को और बढ़ावा मिलेगा। यह मामला स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा में है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
Subscribe to my channel