Recent Posts

March 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ऑपरेशन शंखनाद , जशपुर पुलिस ने गौ वंश मांस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 किलो गौ वंश मांस  किया बरामद,

1 min read
Spread the love


            
दिनांक 20.03.26 की रात्रि करीबन 09.10 बजे  चौकी कोतबा पुलिस, चौकी के सामने मेन रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली , कि एक व्यक्ति उड़ीसा राज्य के ग्राम बनडेगा से अपने अल्टो कार क्रमांक OR -14-G – 3271 में गौ वंश का वध कर, भारी मात्रा में गौ वंश के मांस को  कार  में रखकर, कोतबा की ओर से होते हुए, लैलूंगा, जिला रायगढ़ की ओर जा रहा है, जिस पर चौकी कोतबा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल , पुलिस बल के साथ मेन रोड पर पर नाका बंदी की गई थी,

इसी दौरान संदिग्ध अल्टो कार आता दिखाई देने पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर, संदिग्ध वाहन को रोका गया, वाहन की तलाशी लेने पर , ड्राइवर वाली सीट के बगल में, एक बैग में 1-1 किलो की प्लास्टिक की पालीथीन में बंधा हुआ 25 पैकेट व बीच सीट में रखे काले रंग के बैग के अंदर रखे 1-1 किलो की प्लास्टिक पालीथीन में बंधा हुआ 35 पैकेट , इस प्रकार कुल 60 पैकेट में,60 किलो संदिग्ध मांस मिला, पूछताछ पर आरोपी चालक ने अपना नाम जीसान हुसैन उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बन डेगा, थाना तलसरा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) का रहने वाला व उक्त संदिग्ध मांस को ग्राम बन डेगा, उड़ीसा से लेकर आना बताया, पुलिस के द्वारा संदिग्ध आरोपी जिसान हुसैन को हिरासत में ले लिया गया व संदिग्ध मांस को जप्त कर, पशु चिकित्सक से परीक्षण  कराया गया। पशु चिकित्सक के द्वारा जप्त संदिग्ध मांस की, गौ वंश के मांस होने की पुष्टि करने पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध चौकी कोतबा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी जीसान हुसैन उम्र 24 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर, उसके कब्जे से, घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जप्त करते हुए, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


   मामले की कार्यवाही व गौ वंश मांस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक अजय खेस, संजय लकड़ा,  आरक्षक अभय चौबे ,बूटा सिंह, नवनीत मिश्रा, रघुराज रजक, सुशील तिर्की व निर्मल नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp