Recent Posts

March 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण के अवसर पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीव्ही वैक्सीन अभियान का हुआ शुभारंभ एचपीव्ही टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर ने टीका लगवाने वाली बालिकाओं को दिया प्रमाण पत्र

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 16 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   राष्ट्रीय टीकाकरण के अवसर पर गर्भाशय के मुख के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से जिले में मानव पैपिलोमा वायरस (एचपीव्ही) से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में आज जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा में एचपीव्ही टीकाकरण किया गया। इस दौरान बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन लगाई गई तथा उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं कलेक्टर ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। कलेक्टर ने कहा कि यह टीकाकरण अभियान यह टीकाकरण महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के मुख के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले की लगभग 16,000 बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर नियमित रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचपीव्ही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, शासकीय अस्पतालों में यह टीका बालिकाओं को केवल एक बार लगाया जाएगा, जो पूर्णतः निःशुल्क है। टीकाकरण के लिए बालिकाओं को अपने अभिभावक के साथ जिला चिकित्सालय आना आवश्यक है। साथ ही आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र तथा पंजीयन हेतु अभिभावक का मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।


कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन लगवाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ एस कुजुर सहित चिकित्सकगण व संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp