Recent Posts

March 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

विकसित भारत जी राम जी युवा डिजिटल अभियान: वीडियो चैलेंज, क्विज एवं लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का होगा आयोजन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 16 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा देशभर के युवाओं को ग्रामीण विकास और आजीविका से जोड़ने हेतु माय भारत पोर्टल के साथ मिलकर एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान विकसित भारत जी राम जी युवा डिजिटल अभियान की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से युवा वीडियो चैलेंज, क्विज और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर डिजिटल जनआंदोलन से जुड़ सकेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया है कि जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए।


अभियान के अंतर्गत माय विलेज चैलेंज के नाम से राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिभागी किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड की अवधि का वीडियो बनाकर माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। वीडियो की अधिकतम साइज 25 एमबी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा। इसी प्रकार माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत जी राम जी अधिनियम से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों को निर्धारित समय में 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा माय जीओव्ही पोर्टल पर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट, 2025 के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ऐसा लोगो चुनना है, जो अधिनियम के अंतर्गत समावेशी विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण प्रगति के संदेश को प्रभावी रूप से प्रदर्शित कर सके।

प्रतियोगिता के माध्यम से देश के नागरिकों को रचनात्मक एवं नवाचार पूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को आधिकारिक लोगो के रूप में अपनाया जाएगा और भविष्य में प्रचार-प्रसार तथा अन्य गतिविधियों में उपयोग किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले विजेता को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 50,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp