March 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामीणों पर बिजली विभाग की मार: 6–7 घंटे गायब रहती है बिजली, फोन तक नहीं उठाते जिम्मेदार

1 min read
Spread the love

अनूपपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। बिना किसी पूर्व सूचना या जानकारी के 6 से 7 घंटों तक बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा लंबे समय तक बिजली काटे जाने के बावजूद उपभोक्ताओं को कोई सूचना नहीं दी जाती। खासकर चाचाई फीडर की स्थिति सबसे ज्यादा लापरवाह बताई जा रही है। इस फीडर से जुड़े खाड़ा–रामपुर लाइन क्षेत्र में आए दिन घंटों बिजली बंद रखी जाती है, जिससे गांवों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बिजली गुल होने पर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन लगाया जाता है तो वे फोन तक उठाने की जहमत नहीं उठाते। इससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की इस मनमानी के कारण लोगों के रोजमर्रा के कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यापार तक प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में घंटों बिजली बंद रहने से स्थिति और भी परेशान करने वाली हो जाती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्ती से निगरानी रखी जाए और बिना सूचना घंटों बिजली बंद रखने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp