ए के एस विश्वविद्यालय को माइन एनवायरनमेंट कंजर्वेशन सम्मेलन की एग्जिबीशन में द्वितीय पुरस्कार
1 min read
सतना/जबलपुर। भारतीय खान ब्यूरो, जबलपुर क्षेत्र द्वारा आयोजित वार्षिक माइन एनवायरनमेंट कंजर्वेशन सम्मेलन में ए के एस विश्वविद्यालय, सतना ने उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई। खनन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश की विभिन्न नॉन-स्मॉल माइंस तथा शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया।
सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित तकनीकी एग्जिबीशन में ए के एस विश्वविद्यालय द्वारा खनन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विश्वविद्यालय की स्टॉल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार भारत सरकार के कंट्रोलर जनरल श्री पंकज कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रदान किया गया, जिसे विश्वविद्यालय की ओर से प्लेसमेंट अधिकारी श्री बालेंद्र विश्वकर्मा ने ग्रहण किया। इस अवसर पर माइनिंग विभाग के प्रोफेसर श्री रमेश कांत के मार्गदर्शन में लगभग 30 विद्यार्थियों ने सम्मेलन और प्रदर्शनी में भाग लिया।
इंजीनियरिंग संकाय के डीन ने बताया कि ए के एस विश्वविद्यालय में माइन गैस टेस्टिंग लैब की सुविधा उपलब्ध है तथा इस संकाय में अनुभवी और वरिष्ठ वैज्ञानिक शिक्षकों की उपस्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के माइनिंग विभाग के अनेक छात्र आज देश के प्रतिष्ठित संस्थानों और खनन कंपनियों में कार्यरत हैं, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशिक्षण की उत्कृष्टता को दर्शाता है।
इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा
Subscribe to my channel