ए के एस यूनिवर्सिटी का राष्ट्रीय युवा उत्सव में परचम लहराया। दो स्पर्धाओं में प्रथम स्थान।
1 min read
लोक नृत्य और हिंदी वाद-विवाद में शानदार जीत, फोक ऑर्केस्ट्रा व क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन।
सतना। एआईयू के 39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025–26 का आयोजन सत्यभामा यूनिवर्सिटी, चेन्नई में 10 से 14 मार्च 2026 तक हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ए के एस यूनिवर्सिटी, सतना के 43 सदस्यीय सांस्कृतिक दल ने विभिन्न विधाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में समूह लोक नृत्य और हिंदी वाद-विवाद स्पर्धा में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय पताका फहराई, जबकि फोक ऑर्केस्ट्रा तथा क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो (नॉन पर्कशन) में टीम ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया।
विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल की सहभागिता श्री सोनू कुमार सोनी, डायरेक्टर आईटी एडमिनिस्ट्रेशन के कुशल नेतृत्व में हुई। दल में टीम मैनेजर के रूप में श्री बालकृष्ण मिश्रा, कोऑर्डिनेटर कल्चरल डायरेक्टरेट, तथा श्री प्रियेश झा और सुश्री राफिया अमीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में देवांश प्रजापति और कार्तिकेय सिंह ने श्री अमरप्रीत सलूजा, विभागाध्यक्ष सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट सेल, श्री आशुतोष सिंह एवं डॉ. शुभ्रा मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रभावशाली तर्कों और सशक्त प्रस्तुति के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरव दिलाया।
समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में श्रुति जैन, दिव्यांश सोनी, इंद्र कुमार, दीपक पाल, आकाश, अस्मिता, शिवांशु, वन्स, देवेश एवं आनंद ने डॉ. दीपक मिश्रा, सहायक निदेशक सांस्कृतिक निदेशालय, श्री सचिन चौधरी, श्री पंकज गोस्वामी, श्री प्रशांत चौधरी, श्री देवराज एवं श्री राजकुमार के मार्गदर्शन में बुंदेलखंड अंचल के यादव समुदाय के प्रसिद्ध ‘अहीर’ लोक नृत्य की जीवंत और मनमोहक प्रस्तुति दी। इस सशक्त प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
फोक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में चैत्या रैकवार, दीपाली, आनंद, सुमित, अमन, सुखदेव एवं योगेश ने श्री प्रियेश झा एवं श्री आशुतोष सोनी के नेतृत्व में बघेली और बुंदेली लोकधुनों पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति देकर चतुर्थ स्थान अर्जित किया।
इसी क्रम में क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो (नॉन पर्कशन) प्रतियोगिता में सुखदेव प्रजापति ने श्री रोहित तिवारी के मार्गदर्शन में सरोद वादन की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त श्री बालकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल ने ‘उरूभंगम’ नाटक का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से श्री बी.पी. सोनी, माननीय कुलाधिपति; श्री अनंत कुमार सोनी, माननीय प्रतिकुलाधिपति; प्रो. बी.ए. चोपड़ा, माननीय कुलगुरु; डॉ. आर.एस. त्रिपाठी, डॉ. हर्षवर्धन एवं प्रो. जी.सी. मिश्रा, प्रतिकुलपति; श्री बृजेंद्र कुमार सोनी, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन; डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण; श्री सोनू कुमार सोनी, डायरेक्टर आईटी एडमिनिस्ट्रेशन तथा डॉ. दीपक मिश्रा, असिस्टेंट डायरेक्टर कल्चरल डायरेक्टरेट ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के सभी डीन, डायरेक्टर, विभागाध्यक्ष और स्टाफ सदस्यों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही ए के एस यूनिवर्सिटी का सांस्कृतिक दल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित युवा उत्सव प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा।
Subscribe to my channel