March 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में ‘कोनिआप्स–32’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का 13 मार्च से होगा शुभारंभ

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के बेसिक साइंस संकाय द्वारा आयोजित 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘कोनिआप्स–32’ का शुभारंभ 13 मार्च 2026 से होगा। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसेज की प्रतिष्ठित सम्मेलन श्रृंखला का हिस्सा है, जिसकी मेजबानी इस वर्ष ए.के.एस. विश्वविद्यालय कर रहा है।
सम्मेलन का मुख्य विषय “विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य–2026” रखा गया है। इस मंच पर जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण, अंतरिक्ष विज्ञान तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सम्मेलन के संयोजक एवं बेसिक साइंस संकाय के अधिष्ठाता डॉ. शैलेंद्र यादव ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 50 प्रमुख वक्ता तथा 530 से अधिक वैज्ञानिक, शोधकर्ता और शिक्षाविद् भाग लेंगे। प्रतिभागियों द्वारा नैनो प्रौद्योगिकी, डेटा विज्ञान, हरित रसायन, अंतरिक्ष विज्ञान और अक्षय ऊर्जा जैसे उभरते वैज्ञानिक क्षेत्रों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
डॉ. यादव के अनुसार यह सम्मेलन विज्ञान और गणित के माध्यम से सतत एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल होगा, जो शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को विंध्य क्षेत्र के वैज्ञानिक और शैक्षणिक परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp