ए.के.एस. विश्वविद्यालय की डॉ. प्रियंका बागरी ने सामुदायिक सहभागी अनुसंधान विषयक राष्ट्रीय शिक्षक विकास कार्यक्रम में किया सहभाग
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के मानविकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका बागरी ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित “सामुदायिक आधारित सहभागी अनुसंधान” विषयक शिक्षक विकास कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। यह शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें देश के सात राज्यों से आए शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने भाग लेकर ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामुदायिक आधारित सहभागी अनुसंधान की अवधारणा, उसकी कार्यप्रणाली तथा सामाजिक विकास में उसकी प्रभावी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से यह बताया गया कि किस प्रकार विश्वविद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता आधारित शोध, स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक परिवर्तन की दिशा में सशक्त माध्यम बन सकता है।
कार्यक्रम में इस अवधारणा को “विकसित भारत @2047” की राष्ट्रीय परिकल्पना से भी जोड़ा गया। इसके अंतर्गत उन्नत भारत अभियान जैसी पहलों के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण समुदायों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर स्थानीय नवाचार, आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और सतत प्रगति को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने व्याख्यान, समूह चर्चा और अध्ययन प्रकरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को यह बताया कि किस प्रकार विश्वविद्यालयों द्वारा समुदाय के साथ मिलकर किए गए शोध कार्य स्थानीय समस्याओं के समाधान, ग्रामीण विकास और सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
डॉ. प्रियंका बागरी ने बताया कि इस कार्यक्रम से प्राप्त अनुभव और ज्ञान का उपयोग विश्वविद्यालय में सामुदायिक सहभागिता आधारित अनुसंधान गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में किया जाएगा, जिससे समाज और शिक्षा के बीच सार्थक सेतु का निर्माण हो सके।
Subscribe to my channel