March 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय का लोक संस्कृति से सजीव प्रदर्शन,39वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025–26 का शुभारंभ

1 min read
Spread the love


सतना। सत्यभामा डीम्ड यूनिवर्सिटी,चेन्नई में आयोजित 39वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025–26 का शुभारंभ 10 मार्च को मैनेजर मीटिंग के उपरांत भव्य रूप से हुआ। पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय युवा उत्सव में देशभर की विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।उत्सव के प्रथम दिन आयोजित भव्य कल्चरल प्रोसेशन में देश की 126 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की संख्या के आधार पर विश्वविद्यालयों को दो पूल – पूल ‘ए’ और पूल ‘बी’ – में विभाजित किया गया। 43 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ए.के.एस. विश्वविद्यालय को पूल ‘ए’ में स्थान दिया गया।
इस अवसर पर ए.के.एस. विश्वविद्यालय के दल ने विंध्य प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को लोक नृत्य के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक नृत्य ‘राई’ के साथ-साथ माता शारदा, काली नृत्य, भैरव तथा शंकर जैसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रतीकों को नृत्य रूप में मंच पर जीवंत किया गया। कलाकारों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा, सशक्त अभिव्यक्ति और ताल-लय के माध्यम से लोक संस्कृति की महिमा, आस्था और प्रसिद्धि का शानदार प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों की यह प्रस्तुति अत्यंत आकर्षक और ऊर्जा से भरपूर रही, जिसे अन्य विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और विंध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक झलक का भरपूर आनंद लिया।
ए.के.एस. विश्वविद्यालय के दल ने अपने अनुशासन, समर्पण और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय की गरिमा और पहचान को और सुदृढ़ किया।
विश्विद्यालय के  प्रो चांसलर, डायरेक्टर सामान्य प्रशासन बृजेंद्र सोनी, डायरेक्टर आईटी एडमिनिस्ट्रेशन सोनू कुमार सोनी,का निर्देशन एवं  कल्चर कॉर्डिनेटर बाला मिश्रा का डायरेक्शन एवं स्टूडेंट्स की मेहनत प्रमुख रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp