March 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय का 43 सदस्यीय सांस्कृतिक दल एआईयू के 39वें राष्ट्रीय युवा उत्सव “यूनिफेस्ट 2025–26” में भाग लेने चेन्नई रवाना।

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना का 43 सदस्यीय सांस्कृतिक दल एआईयू (एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) द्वारा आयोजित 39वें राष्ट्रीय युवा उत्सव “यूनिफेस्ट 2025–26” में भाग लेने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा उत्सव 10 से 14 मार्च 2026 तक सत्यभामा डीम्ड यूनिवर्सिटी, चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज संगठन (एआईयू) द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय युवा उत्सव देश के विश्वविद्यालयों के बीच कला, संस्कृति, साहित्य और सृजनात्मक प्रतिभाओं के आदान-प्रदान का एक प्रतिष्ठित मंच माना जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ए के एस विश्वविद्यालय का यह दल भारत के सेंट्रल जोन में मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सबसे बड़ा 43 सदस्यीय प्रतिनिधि दल है, जो विश्वविद्यालय तथा विंध्य क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विश्वविद्यालय का यह दल कुल पाँच प्रमुख प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति देगा। इनमें संगीत वर्ग के अंतर्गत फॉक ऑर्केस्ट्रा तथा नॉन-परकशन (सरोज/सरोद) वादन, थिएटर वर्ग में वन एक्ट प्ले, नृत्य वर्ग में फॉक डांस तथा साहित्यिक वर्ग में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी भारतीय लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और नाट्य कला की समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति इंजी. अनंत सोनी, कुलगुरु प्रो. बी. ए. चोपड़े, प्रति कुलपति डॉ. आर. एस. त्रिपाठी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. महेंद्र कुमार तिवारी, डायरेक्टर आईटी सोनू सोनी तथा असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. दीपक मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, डीन एवं डायरेक्टर्स ने टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि ए के एस विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता, अनुशासन और सांस्कृतिक विरासत की उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि मध्य प्रदेश और विंध्य क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp