March 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन, 20 मार्च तक कर सकते हैं पंजीयन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 10 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क सर्जरी राष्ट्रीय आयुष्मान संस्थान (एम्स) रायपुर में निःशुल्क कराया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा उक्त शिविर में जिले के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एम्स रायपुर ले जाने और वापस लाने की निःशुल्क आवागमन व्यवस्था की गई है। जिले के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो मोतियाबिंद से पीड़ित हैं, वे इस शिविर में शामिल होकर निःशुल्क सर्जरी करा सकते हैं। शिविर में शामिल होने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अपना आधार कार्ड एवं एक फोटो के साथ 20 मार्च 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण, जांजगीर-चांपा में उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए श्री राजेश देवांगन, परिवीक्षा अधिकारी (मो. 9770161336) एवं श्री रवि देवांगन (मो. 7000021675) से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp