March 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का समापन, पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए

1 min read
Spread the love

चित्रकूट/सतना- 10 मार्च 2026। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस–2026 का समापन आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वाल्मीकि सभागार में कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा प्रचुर मात्रा में विद्यमान है। छात्रों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग से शैक्षणिक गतिविधियों में एक विशेष उत्साह और आनंद दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट ज्ञान और अध्यात्म की पावन भूमि है, जिससे यहाँ की शैक्षणिक गतिविधियों को एक विशिष्ट ऊर्जा प्राप्त होती है। “विज्ञान में महिलाएँ : विकसित भारत को उत्प्रेरित करना” थीम पर हुए दो दिवसीय इस आयोजन के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा शैक्षणिक विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता सहित विविध गतिविधियों संपन्न हुई, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कारों से
कुलगुरु प्रो आलोक चौबे, अधिष्ठाता प्रो. सूर्यकान्त चतुर्वेदी तथा प्रो. अमरजीत सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए।


विजेताओं का विवरण इस प्रकार है—
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में “फ्लोटिंग सिटी” मॉडल के लिए बी.टेक अष्टम सेमेस्टर की छात्रा साम्भवी सिंह गौर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार आंचल द्विवेदी समूह को तथा तृतीय पुरस्कार प्रियंका (बी.एससी. बॉटनी तृतीय वर्ष) को प्रदान किया गया।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मानसी केसरवानी (बी.एससी. बायोटेक प्रथम वर्ष) को, द्वितीय पुरस्कार आराधना तिवारी (एम.एम.सी. तृतीय सेमेस्टर) को तथा तृतीय पुरस्कार सत्यम यादव (बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष) को प्राप्त हुआ।

पोस्टर प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार आकांक्षा त्रिपाठी एवं विद्यासागर को, द्वितीय पुरस्कार आरती जायसवाल (बी.सी.ए. प्रथम वर्ष) एवं हार्दिक मोदनवाल (बी.सी.ए. प्रथम वर्ष) को तथा तृतीय पुरस्कार अन्य प्रतिभागियों को प्रदान किया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नृपति कुमार (पीएच.डी. प्रथम वर्ष) को, द्वितीय पुरस्कार अभिनव कुमार एवं साम्भवी सिंह को तथा तृतीय पुरस्कार रजनी नैयर, आकांक्षा त्रिपाठी एवं किरण सोनी को प्रदान किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आकांक्षा त्रिपाठी समूह, द्वितीय पुरस्कार भारती सिंह समूह तथा तृतीय पुरस्कार किरण सोनी समूह को प्रदान किया गया। कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के संयोजक प्रो. सीताशरण गौतम और आभार प्रदर्शन प्रो. सूर्यकान्त चतुर्वेदी किया ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp