March 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अवैध रेत उत्खनन पर की गई कार्रवाई: 1 चैन माउंटेन व 2 ट्रैक्टर  जब्त

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़,  10 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए तहसील चांपा के हनुमान धारा व तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा के क्षेत्र में जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान रेत उत्खनन में लगे हनुमान धारा चांपा में 1 चैन माउंटेन एवं देवरघटा घाट में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाये जाने पर 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp