Recent Posts

March 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

यातायात पुलिस जशपुर व आरटीओ की संयुक्त टीम ने स्कूली एवं कमर्शियल बसों की विशेष जांच हेतु चलाया विशेष अभियान ,

1 min read
Spread the love

17 स्कूली वाहनों की जांच, सुरक्षा मानकों का कराया गया पालन,

डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में, डीएसपी यातायात के.आर. चौहान तथा जिला परिवहन अधिकारी श्री विजय निकुंज , उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रभारी यातायात शाखा जिला जशपुर के नेतृत्व में दिनांक 08.03.2026 को जिला परिवहन विभाग एवं यातायात शाखा जशपुर द्वारा संयुक्त रूप से कमर्शियल बसों एवं स्कूल बसों का विशेष जांच अभियान रणजीता स्टेडियम, जशपुर में संचालित किया गया।


अभियान के दौरान बसों की फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही वाहनों की मैकेनिकल स्थिति का परीक्षण करते हुए ब्रेक सिस्टम, इंडिकेटर, हेडलाइट, इमरजेंसी एग्जिट, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।


जांच के दौरान बस संचालकों एवं चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, ओवरलोडिंग नहीं करने तथा यात्रियों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए तथा आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। अभियान के दौरान कुल 17 स्कूली वाहनों की जांच की गई।


डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा जशपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में यदि किसी वाहन संचालक द्वारा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के संयुक्त जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।*

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp