March 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बैंक की लाइन बनी जानलेवा ? लाइन में खड़े-खड़े किसान की मौत ?

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ क्षेत्र में बैंक की लंबी कतार एक किसान के लिए जानलेवा साबित हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सलका (कापू क्षेत्र) निवासी किसान जीयत राम बारीक आज सुबह लगभग 7 बजे धरमजयगढ़ स्थित अपैक्स बैंक शाखा में अपना पैसा निकालने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण वे काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे लाइन में खड़े-खड़े ही गिर पड़े, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद वहां मौजूद साथियों और ग्रामीणों ने उन्हें उठाया और छोटा हाथी वाहन की मदद से उनके शव को गांव ले जाया गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को भुगतान लेने के लिए केवल अपेक्स बैंक में ही आने की बाध्यता के कारण अक्सर लंबी कतारें लगती हैं, जिससे बुजुर्ग और दूर-दराज़ से आने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ऐसी घटनाओं की संभावना और बढ़ सकती है।
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि किसानों को राहत देने के लिए अन्य बैंकों के खातों में भी भुगतान की व्यवस्था की जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp