March 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

महायोगी पद्मश्री डॉ बी के जैन की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, हजारों लोगों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमनकर्मयोगी की महायत्रा कार्यक्रम हुआ संपन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी एवं श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के निदेशक पद्मश्री श्री डॉ बी के जैन का एक गंभीर बिमारी के चलते 27 फरवरी 2026 को भगवान की श्री राम की तपोभूमि भूमि पर निधन हो गया, उनके निधन से समूचे विंध्य सहित देश में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ जैन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कार्यक्रम 29 फरवरी को रखा गया,  एवं 1 मार्च 2026 को चिकित्सालय परिसर में ही  राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।उनके दोनों पुत्रों ने जिनेश जैन, एवं डॉ इलेश जैन ने मुखाग्नि दी।

आज 2 मार्च को उस महायोगी, कर्मयोगी की महायत्रा के अंतर्गत श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।जिसमें चित्रकूट के तमाम साधु संत, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग,आम जनमानस सहित सदगुरु सेवा संघ के सभी ट्रस्टी एवं सदगुरु परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई ,तत्पश्चात भजनों  के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई,एवं श्रद्धांजलि सभा में  उपस्थिति सभी साधु संत, ट्रस्टी  गणमान्य नागरिक एवं पारिवारिक जनों ने भावांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया।डॉ जैन की धर्म पत्नी ऊषा जैन, उनके दोनों पुत्र जिनेश जैन, डॉ इलेश जैन,उनकी बहुएं श्रुति जैन,मौसम जैन एवं परिवारिक जनों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp