Recent Posts

March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से विशेष जल संरक्षण महाभियान प्रारंभ

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।     उदघोष समय न्यूज़, 2 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में 1 मार्च से विशेष जल संरक्षण महाभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत “हर घर सोक पिट” वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल के संचयन को बढ़ावा देना, भूजल स्तर में सुधार लाना तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना है। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता के साथ जल संचय संबंधी कार्य किये जा रहे हैं।


कलेक्टर श्री महोबे ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनभागीदारी के माध्यम से जल संचय के इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि “मोर गांव – मोर पानी” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक घर तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता है। कलेक्टर ने पंचायतों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि गांव-गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक परिवारों को इस पहल से जोड़ा जाए, ताकि जल संरक्षण को स्थायी जन-अभियान बनाया जा सके। जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने बताया कि जिले में जनजागरूकता के साथ गांव गांव में बैठक आयोजित करते हुए जल संचय का कार्य किया जा रहा है। जनभागीदारी से ही जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में सभी जनपद पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp