Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

700 भवन-विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ का प्रावधान, क्या कच्चे मकान में चल रहे बारूखोल के स्कूल को मिलेगा पक्का और सुरक्षित भवन ?

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – बजट 2026-27 में राज्य सरकार ने 700 भवन-विहीन स्कूलों के निर्माण के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। शिक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने और चयनित विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। विभागीय मंत्री गजेंद्र यादव ने इसे प्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है।
लेकिन बारूखोल की वास्तविकता चिंताजनक है। यहां शासकीय स्कूल पक्के भवन के अभाव में एक कच्चे मकान में संचालित हो रहा है। मिट्टी की दीवारें और अस्थायी छत के बीच बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बरसात में पानी भरने और गर्मी में असहनीय तापमान से पढ़ाई प्रभावित होती है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी रहती है।
ऐसे में 700 भवन-विहीन स्कूलों के निर्माण की घोषणा इस गांव के लिए उम्मीद जगा रही है। यदि बारूखोल को प्राथमिकता दी जाती है, तो बच्चों को सुरक्षित कक्षाएं, मूलभूत सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। अब देखना यह है कि बजट की यह पहल कागजों से निकलकर बारूखोल की जमीन पर कब उतरती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp