March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विवि के दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 02 मार्च 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत् शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 मार्च 2026 तक कर दी गई है। निदेशक प्रो. कमलेश कुमार थापक ने बताया  कि सत्र 2025-26, जनवरी सत्र में संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में एमपी ऑनलाईन के माध्यम से प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर 30 मार्च  2026  कर दी गई है। दूरवर्ती पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के पंजीकृत विद्यार्थियों को एमपी ऑनलाईन के माध्यम से पाठ्यक्रम / परीक्षा शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि को भी बढ़ा कर 30 मार्च 2026 कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp