Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए निर्देश

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 2 मार्च 2026।

जांजगीर-चांपा।   कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरणों, शिकायतों के शीघ्र निराकरण, राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान तथा आमजन से जुड़े विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि फाइलों का संधारण अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने एवं समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग को समन्वित रूप से सतत अभियान चलाकर अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल जब्ती एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को कार्याें की प्रगति को जांजगीर-चांपा निर्माण मॉनिटरिंग पोर्टल में नियमित एंट्री सुनिश्चित करने कहा, ताकि कार्यों की मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से हो सके।


       बैठक में कलेक्टर ने आर बी सी की 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य पात्र परिस्थितियों में प्रभावित हितग्राहियों को आर्थिक सहायता की राशि शीघ्र स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में कचरा निपटान व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीला एवं सूखा कचरा पृथक्करण करने तथा घर-घर से नियमित कलेक्शन सुनिश्चित  किया जाए। उन्होंने नगर पालिका एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित स्थानों पर कचरा को वैज्ञानिक पद्धति से डंपिंग एवं प्रोसेसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कचरा प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।


       कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र किसानों को समय पर राशि उपलब्ध कराने तथा लंबित ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रबी मौसम में दलहन एवं तिलहन फसलों के साथ उद्यानिकी एवं सब्जी फसलों के रकबे में विस्तार कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने ने कृषि, उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


     कलेक्टर ने कहा कि 1 मार्च से जिले में विशेष जल संरक्षण महाभियान प्रारंभ किया गया है। “हर घर सोक पिट” के माध्यम से जल संचय को बढ़ावा दिया जा रहा है। कलेक्टर ने जनभागीदारी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील करते हुए पंचायतों को अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चावल उत्सव को बेहतर एवं सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ पारदर्शी रूप से मिल सके। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से स्कूल व आंगनबाड़ी में शिविर लगाकर शेष छात्र-छात्राओं का आधार अपडेटेशन का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।


      कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से जिले में फाइलेरिया अभियान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि संचालित सामुहिक दवा सेवन अभियान को सतत रूप से जारी रखा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी नागरिक दवा सेवन से वंचित न रहे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को घर-घर पहुंचकर जागरूकता बढ़ाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सभी राशन कार्डधारियों को समय पर निर्धारित मात्रा में राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत कॉलोनियों, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को अभियान चलाकर पात्र परिवारों की पहचान करने, आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सोलर ऊर्जा का लाभ प्राप्त कर सकें।


      कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास के प्रभावी संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने  मिशन अमृत के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली और गुणवत्ता व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने पर कहा। इसके साथ ही ग्रामीण सचिवालय संचालित करने सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp