Recent Posts

March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु बैंक खाता में आधार सीडिंग एवं त्रुटि सुधार अनिवार्य

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 02 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग) अथवा बैंक खाता गलत होने/बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नही हुआ हो तो संबंधित स्टूडेंट अपने आई.डी. से बैंक खाता में त्रुटि सुधार करते हुए (अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु) सही बैंक खाता की इंट्री 07 दिवस में करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नही किये जाने पर छात्रवृत्ति नही मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर, पुराना कलेक्टर परिसर विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाईल नंबर 98263-62305 पर कार्यालयीन समयावधि में संपर्क कर सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp