सुबह-सुबह गांवों का दौरा: जिपं अध्यक्ष इंजी. श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी ने वीबीजी राम जी योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 01 मार्च 2026।
जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी ने आज सुबह-सुबह जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबीजी राम जी (VB-G RAM G) के तहत चल रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया।
अध्यक्ष ने अकलतरा जनपद पंचायत क्षेत्र के गांव भैंसतरा, बरपाली, मधुया और बुचिहर्दी तथा पामगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के गांव सेमरिया और जेवरा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने योजना से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया, ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुना।
निरीक्षण के अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने जोर देकर कहा कि वीबीजी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका को मजबूती प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत पहले 100 दिनों के रोजगार की गारंटी को अब बढ़ाकर 125 दिनों तक सुनिश्चित किया गया है, जिससे गांव के किसान और मजदूर आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त होंगे।
अध्यक्ष ने एक प्रेरक उद्धरण देते हुए कहा, “जब गांव का किसान मजबूत होगा, तब जिला मजबूत होगा; जिला मजबूत होगा तो राज्य मजबूत होगा और राज्य मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।” उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही योजना में पारदर्शिता, समय पर मजदूरी भुगतान और स्थायी आजीविका के विशेष प्रावधानों पर बल दिया।
इस निरीक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अध्यक्ष की सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
Subscribe to my channel