Recent Posts

February 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

होली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा: 28 फरवरी को 10,324 करोड़ की आदान सहायता जारी

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत 28 फरवरी को राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि अंतरित कर दी गई। होली से पूर्व किसानों को यह बड़ी सौगात मिलने पर प्रदेशभर में उत्साह देखा गया।


राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित रंहगी खेल मैदान में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में संपन्न हुआ।
इसी क्रम में धरमजयगढ़ जनपद पंचायत सभागार में भी किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया, छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने किसानों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि संवेदनशीलता के साथ आयोजित किए जाएं और जिन किसानों के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं, उनकी अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसानों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
सम्मेलन में एसडीएम, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सीईओ, तहसीलदार धरमजयगढ़ जनपद स्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित उपस्थित कृषकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आदान सहायता राशि जारी होने की जानकारी दी गई तथा शासन की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp