Recent Posts

February 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अंबिकापुर जिला अस्पताल में हुआ प्रथम बार रक्तदान, दो यूनिट रक्त देकर दिया जीवनदान अंबिकापुर।

1 min read
Spread the love

अंबिकापुर जिला अस्पताल में हुआ प्रथम बार रक्तदान, दो यूनिट रक्त देकर दिया जीवनदानअंबिकापुर। मानवता की मिसाल पेश करते हुए श्री संतोष नाग एवं श्री सुखसाय नाग ने अंबिकापुर जिला अस्पताल में पहली बार रक्तदान कर एक

जरूरतमंद मरीज श्री सहदेव नाग जी को दो यूनिट रक्त दान किया। इस नेक कार्य से न केवल एक जीवन को नया संबल मिला, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश भी गया।बताया गया कि जब श्री सहदेव नाग जी को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी, तब श्री संतोष नाग एवं श्री सुखसाय नाग ने बिना किसी संकोच के आगे बढ़कर रक्तदान किया। दोनों युवाओं ने यह साबित कर दिया कि समय पर किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।इस सराहनीय कार्य पर समिति के सभी सदस्यों ने दोनों ऊर्जावान साथियों को उनके उज्ज्वल

भविष्य की शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी। साथ ही यह भी आशा जताई कि वे आगे भी ऐसे महान कार्य करते रहेंगे और अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाजों को भी रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी भी जाति, वर्ग या समाज से ऊपर मानवता की सेवा का कार्य है। युवाओं को आगे आकर इस तरह के कार्यों में भाग लेना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सके।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सभी से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे समाज में किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी के कारण परेशानी न हो।यह पहल न केवल एक जीवन बचाने का कार्य है, बल्कि समाज को जागरूक करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।*उदघोष समय न्यूज* * ब्यूरो चीफ जशपुर छत्तीसगढ़**खगेश्वर नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9753785084*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस   httpवीs://wa.me/919753785084मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp