Recent Posts

February 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

स्कूल से नदारद प्रधान पाठक नोटिस बेअसर ? शब्दों ने तोड़ी मर्यादा की डगर” !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत गेरसा संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला बारूखोल में पदस्थ प्रधान पाठक की बिना सूचना अनुपस्थिति और कथित अभद्र टिप्पणी का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।


जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक लंबे समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे थे और अनुपस्थिति की पूर्व सूचना भी विभाग को नहीं दी गई। इस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, किंतु निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी उसका कोई लिखित जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है।
मामले की जानकारी जब मीडिया तक पहुंची और प्रधान पाठक से अनुपस्थिति का कारण पूछा गया, तो उन्होंने अपने बीमार होने की बात कही। हालांकि बीमारी से संबंधित कोई चिकित्सकीय प्रमाण पत्र या आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।
सूत्रों के मुताबिक, शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने की बात पर संबंधित शिक्षक द्वारा “मेरा क्या उखाड़ लेगा” जैसे शब्दों का प्रयोग किए जाने की चर्चा है। जानकार इसे शासकीय सेवा आचरण नियमों के विपरीत और प्रशासनिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार मान रहे हैँ ।
स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि विद्यालय प्रमुख की अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और विभाग को इस मामले में स्पष्ट जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
फिलहाल सम्बंधित विभाग की ओर से संभावित कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है। अब देखना यह होगा कि विभाग इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है और क्या संबंधित प्रधान पाठक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp