Recent Posts

February 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जांजगीर-चांपा जिले में किसानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे किसानों से ठगी रोकने हेतु सख्त कार्रवाई, एसपी विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 27 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।  धान खरीदी सीजन में किसानों को मिलने वाली नकद राशि को लेकर ठगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बैंक से बड़ी धनराशि निकालकर घर लौट रहे किसानों और ग्रामीणों के साथ ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।


पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज विशेष जागरूकता अभियान के तहत ठगी से बचाव संबंधी जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। यह पोस्टर छत्तीसगढ़ी भाषा में भी जारी किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक आसानी से जानकारी पहुंच सके। पुलिस द्वारा बैंकों के आसपास, खरीदी केंद्रों के निकट और प्रमुख स्थानों पर इन पोस्टरों को लगाया जा रहा है।


एसपी श्री पाण्डेय ने विमोचन के दौरान कहा,
“हाल के दिनों में ठग बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे किसानों को विभिन्न तरीकों से निशाना बना रहे हैं। आमजन, खासकर किसानों को सतर्क और जागरूक रहना बहुत जरूरी है। अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”


पोस्टर में मुख्य सावधानियां और सुझाव:


1. बड़ी रकम निकालते समय अकेले न जाएं, किसी विश्वसनीय व्यक्ति को साथ रखें।


2. बैंक के अंदर-बाहर संदिग्ध व्यक्तियों या वाहनों पर नजर रखें।


3. किसी अज्ञात व्यक्ति से मदद न लें, पैसे गिनने या बैग बदलने जैसी हरकतों से सावधान रहें।


4. साइबर ठगी से बचाव: अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। OTP, ATM पिन, बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करें।


5. संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112  पर सूचना दें।


6. साइबर फ्रॉड की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।


पुलिस विभाग का यह जागरूकता अभियान धान खरीदी के दौरान किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिले भर में पुलिस टीमों द्वारा बैंकों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर सतत नजर रखी जा रही है।


उदघोष समय न्यूज़ की अपील: अपने किसान भाइयों-बहनों को यह जानकारी शेयर करें, सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
किसी भी ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें – सुरक्षा हमारी, जिम्मेदारी सबकी!

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp