Recent Posts

February 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जय अम्बे रोडलाइंस की घोर लापरवाही, SECL की चुप्पी — पूरी रात अंधेरे में तड़पता रहा खाड़ा गांव

1 min read
Spread the love

अनूपपुर। खाड़ा ग्राम में जो हुआ, उसने SECL प्रबंधन और उसकी सहकर्मी कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार 11 केवी लाइन का तार जय अम्बे रोडलाइंस की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन इस भारी चूक की सजा पूरे गांव को भुगतनी पड़ी। घंटों नहीं, बल्कि पूरी रात गांव अंधेरे में डूबा रहा।

बताया जा रहा है कि कंपनी के कार्य/वाहन संचालन के दौरान हाई वोल्टेज लाइन को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। अंधेरे में बच्चों की पढ़ाई चौपट, घरों का कामकाज ठप और पेयजल व्यवस्था प्रभावित रही। सबसे गंभीर बात यह कि रातभर सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा ग्रामीणों के सिर पर मंडराता रहा।

घटना के बाद जब जिम्मेदारों से संपर्क साधा गया तो SECL सबेरिया के अधिकारी संदीप शर्मा का फोन तक नहीं उठा। क्या यही है जवाबदेही? वहीं South Eastern Coalfields Limited (SECL) के जीएम धनपुरी ने “पता करता हूं” कहकर औपचारिकता निभा दी, लेकिन मौके पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों में आक्रोश है कि एक सहकर्मी कंपनी की लापरवाही और SECL प्रबंधन की ढिलाई का हर्जाना आखिर जनता क्यों भरे? क्या ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधाएं इतनी सस्ती हैं कि घंटों अंधेरे में छोड़ दिया जाए?

ग्रामीणों की कड़ी मांग:

जय अम्बे रोडलाइंस की भूमिका की निष्पक्ष जांच

दोषियों पर सख्त कार्रवाई

हुए नुकसान की भरपाई

भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तत्काल दंडात्मक प्रावधान

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त रुख अपनाएगा या फिर जिम्मेदारों को बचाने का सिलसिला जारी रहेगा? खाड़ा गांव जवाब चाहता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp