February 26, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव बने राजीव अग्रवाल नियुक्ति पर जताया आभार

1 min read
Spread the love


रायगढ़ – रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्ति के बाद राजीव अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, संगठन सहप्रभारी जरिता मैडम, प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गेंदु, क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया तथा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री नागेंद्र नेगी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
राजीव अग्रवाल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। वे विगत नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भी रह चुके हैं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के बीच उनकी सक्रियता और जनसंपर्क के कारण वे लोकप्रिय माने जाते हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर विधायक लालजीत सिंह राठिया सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp