युवाओ का शैक्षणिक विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट – आकाश सिंह(जिला अध्यक्ष भाजयुमो जांजगीर -चांपा)
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 25 फरवरी 2026।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में माननीय वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 GYAN, GATI के बाद SANKALP पर आधारित यह संतुलित एवं समावेशी विकास का युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह 1.72 लाख करोड़ का “संकल्प” बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने का रोडमैप है।
इस ऐतिहासिक बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आदिवासी अंचलों के सर्वांगीण उत्थान , कृषि क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है।
छत्तीसगढ़ शासन ने (CG ACE) योजना उड़ान शिखर मंजिल के अंतर्गत 33 करोड़ का युवाओं को विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग का प्रावधान किया है।
रायपुर में 25 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मेगा परीक्षा केंद्र की स्थापना से युवाओं को सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना(10 करोड़ )से मेधावी छात्रों के लिए शैक्षणिक सहयोग की व्यवस्था की गई है
इसके साथ ही सभी नालंदा पुस्तकालयों में करियर काउंसलिंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान रखा गया है जिससे युवाओं को करियर ग्रोथ में मदद मिलेगी
731 करोड़ का विश्वविद्यालय को अनुदान का प्रावधान किया है
IIT एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसरंचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ का प्रावधान रखा गया है|
नवीन CGIT की स्थापना रायपुर बिलासपुर दुर्ग कवर्धा, रायगढ़ जशपुर, जगदलपुर जैसे शहरों में की जाएगी जिससे युवाओं का शैक्षणिक विकास होगा।
मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन
युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण एवं उद्योग कौशल प्रदान कर रोजगार सृजन कीदिशा में प्रेरित करेगा।
250 करोड़ से 23 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में भी युवाओं को स्टार्टअप, के नए अवसर प्रदान करेगी।
100 करोड़ स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए प्रावधान किया गया है जिसका लाभ प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मिलेगा।
इस ऐतिहासिक बजट के लिए मै मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय जी एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को धन्यवाद देता हु। क्योंकि यह संकल्प पर आधारित बजट युवा दिशा प्रदान करने वाला, उनका शैक्षणिक विकास करने वाला, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है
Subscribe to my channel