जनगणना 2027 की तैयारियां जोरों पर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 23 फरवरी 2026।
जांजगीर-चांपा। जिले में आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना का डेटा देश की विकास योजनाओं का मूल आधार होता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या भ्रामक जानकारी नहीं होनी चाहिए।
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर महोबे की अध्यक्षता में हुआ। यह प्रशिक्षण प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) पर केंद्रित है। कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा।
कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए:
आम नागरिकों को जागरूक करें कि वे सही, सटीक और पूर्ण जानकारी प्रदान करें।
प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें और तकनीकी प्रक्रियाओं को अच्छी तरह समझें।
कार्य समय-सीमा में पूरा करें, ताकि कोई विसंगति न रहे।
डेटा की गोपनीयता, नैतिकता और सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखें।
जनगणना का शेड्यूल:
प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस/मकान सूचीकरण और ग्रुपिंग)।
द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 2027 में।
नागरिक स्व-गणना विकल्प के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मनोज महिलांगे और बलवंत सौम्यकर ने विस्तार से जानकारी दी। इसमें शामिल विषय:
जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका और कानूनी दायित्व।
प्रश्न (1 से 34 तक) का अवलोकन।
मॉड्यूल, यूजर रजिस्ट्रेशन, स्व-गणना डेमो।
पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की नियुक्ति एवं जनशक्ति प्रबंधन।
मोबाइल ऐप से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का निराकरण।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप ठाकुर, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसील चार्ज अधिकारी, नगरीय चार्ज अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel