February 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मानव तस्करी रोकने पर कोर कमेटी की मासिक बैठक पुलिस चौकी सोनौली में सोनौली

1 min read
Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति,
थाना सोनौली जनपद महराजगंज दिनांक 2.02.2026


आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को मानव तस्करी रोकने पर कोर कमेटी की मासिक बैठक पुलिस चौकी सोनौली में सोनौली थाना के महिला उप निरीक्षक प्रिया तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दोनों देश के सुरक्षा एजेंसी और स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान क्रॉस बॉर्डर ट्रैफिकिंग पर चर्चा करते हुए मानव तस्करी केस की पहचान, नियमित निगरानी, सुरक्षित पलायन और कानूनी प्रक्रिया पर भी संबंधित विभागों के साथ मिलकर चर्चा हुई। इस दौरान थाना सोनौली के प्रिया तिवारी ने कहा कि बॉर्डर पर निगरानी और जागरूकता से ही बाल अपराधों पर अंकुश लग रहा है। सशस्त्र सीमा बल के मानव तस्करी रोधी इकाई के उप निरीक्षक ने कहा कि सभी संस्थाओं के साथ मिलकर मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवा द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु से जेम्स और कोलकाता से श्रीविद्या ने कोर कमेटी की बैठक मे आपसी सामान्य सामज्सय देखने को मिल रहा है। बेहतर तीब्र संचार और आपसी सामंजस से ही मानव तस्करी को रोका जा सकता है । बैठक में एस बी 22 वी और 66 वी बटालियन, नेपाल पुलिस, माईती नेपाल, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, सर्वहितकारी सेवा संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp