Recent Posts

February 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नानाजी देशमुख स्मृति विशाल तिरंगा यात्रा के लिए सतत संपर्क

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 21 फरवरी 2026 भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की स्मृति में 25 फरवरी 2026 को चित्रकूट में एक हजार फीट से अधिक लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा नाना जी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गत वर्षों की परम्परा में आयोजित की जा रही है।
विशाल तिरंगा यात्रा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे से मुलाकात कर तिरंगा यात्रा के प्रभावी शुभारंभ के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया। तिरंगा यात्रा समिति के संयोजक ओमराज तिवारी सहित अनेक युवा विद्यार्थियों इस मौके पर मौजूद रहे। क्षेत्रीय जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे विशाल तिरंगा यात्रा समिति के
संयोजक ओमराज तिवारी ने बताया कि यह विशाल तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भरत घाट तक जाएगी। स्थानीय नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से 21 फरवरी से 24 फरवरी तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यह तिरंगा यात्रा पिछले छह वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है, जो राष्ट्रसेवा, ग्रामोदय एवं राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरक माध्यम बन चुकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp