Recent Posts

February 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अकलतरा: संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विधायक राघवेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 21 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।  अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की और एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्वास्थ्य विभाग के पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी विभाग को हिंदुस्तान लाइफ केयर लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) को सौंपने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया है।


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रस्तावित निर्णय से विभागीय कर्मचारियों की सेवा शर्तों, नौकरी की सुरक्षा और क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विधायक से अपील की कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें और विधानसभा सत्र में इसे उठाकर उचित कार्रवाई करवाएं।


विधायक श्री राघवेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर विधानसभा में चर्चा करेंगे तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।


इस अवसर पर अकलतरा एवं बलौदा क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp