February 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

फार्मा सक्सेस मैगज़ीन प्रस्तुत करता है – मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव आइकॉन अवॉर्ड समारोह

1 min read
Spread the love

सतना, मध्य प्रदेश ।10 मार्च 2026 को फार्मा क्षेत्र की प्रतिष्ठित पत्रिका फार्मा सक्सेस मैगजीन द्वारा फार्मा उद्योग के समर्पित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेडिकल प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से मेडिकल प्रतिनिधि आइकॉन पुरस्कार समारोह का आयोजन 10 मार्च 2026 को सतना, मध्य प्रदेश में किया जा रहा है।
यह भव्य समारोह उन मेडिकल प्रतिनिधियों को पहचान और सम्मान प्रदान करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
*पुरस्कार श्रेणियां*
समारोह में निम्नलिखित प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे—
श्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार
युवा उपलब्धि पुरस्कार
क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार
आजीवन उपलब्धि पुरस्कार
फार्मा सक्सेस मैगज़ीन का मानना है कि मेडिकल प्रतिनिधि फार्मा उद्योग की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता और सतत प्रयासों के बिना दवाओं की प्रभावी उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं का विस्तार संभव नहीं है। यह आयोजन उनके योगदान को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करने और उद्योग में सकारात्मक प्रेरणा स्थापित करने का एक सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम में मेडिकल प्रतिनिधि, उनके परिवारजन, फार्मा उद्योग से जुड़े गणमान्य व्यक्तित्व एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। समारोह के उपरांत रात्रि भोज एवं परिचय सत्र का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को आपसी संवाद और व्यावसायिक सहयोग का अवसर प्राप्त होगा।
नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है
इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह समारोह फार्मा उद्योग में उत्कृष्टता, समर्पण और प्रेरणा का उत्सव सिद्ध होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp