बायोक्रिएशन 2026 में उद्यमिता स्टार्टअप पर व्याख्यान एवं कार्यशाला
1 min read
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बायोक्रिएशन इवेंट में दूसरे दिन स्टार्टअप इंडिया और उद्यमिता पर मुख्य अतिथि डॉ ज्योतनारानी जीना, एसोसिएट टेक्नोलॉजी ट्रांसफर केआईआईटी टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, ओडिशा ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। अपने व्याख्यान में डॉ जीना ने विद्यार्थियों को नवीन इडिया के लिए स्टार्टअप की बुनियाद, उसके लिए फंडिंग, ग्रांट एवं जैवप्रौद्योगिकी में फंडिंग के लिए भारत सरकार द्वारा मिलने वाले फंड एवं ग्रांट के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी। जैव प्रौद्योगिकी में उद्यमिता के क्षेत्र में हर एक पहलू एवं स्तर पर चर्चा की। डॉ जीना ने मिनिमल वायबल प्रोडक्ट, मार्केट वैलिडेशन, टेक्नोलॉजी रेडनेस मार्केट, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, रेगुलेशन बॉडी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप मॉडल की प्रस्तुति दी और डॉ जीना ने उनके स्टार्टअप को स्केलअप और इडिया को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के उपरांत एकेएस विश्वविद्यालय एवं केआईआईटी टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर के मध्य एमओयू साइन हुआ। कार्यक्रम के अगले कड़ी में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई बायोटेक आधारित मॉडल प्रदर्शिनी की गई जिसको सभी ने सराहा। साथ ही अन्य प्रतियोगिता जैसे क्विज कंपटीशन, एक्टमपोर प्रतियोगिता एवं चित्र आधारित प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इवेंट के दूसरे दिन के अंतिम कड़ी में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा की गई जिसका संचालन डॉ दीपक मिश्रा द्वारा किया गया।
Subscribe to my channel