February 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख रुपये की राशि स्वीकृत,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 20 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 – 4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि तहसील पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंगसुवा निवासी स्व. विशाल कुमार नाग की 28 जून 2025 को गड्ढे के पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव अंतर्गत दर्ज किया गया। उक्त आधार पर मृतक के निकटतम वैध वारिस उनके पिता श्री रामप्रसाद नाग को छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करते हुए प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp