February 20, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में बायो क्रिएशन 2026 का भव्य शुभारंभ।

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय समिट बायो क्रिएशन 2026  बायो इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप समिट” का शुभारंभ 19 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय के केंद्रीय सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. गौतम रहे। मंचासीन अतिथियों में डॉ. शेखर मिश्रा, प्रो.आर.एस. त्रिपाठी, प्रो.जी. सी.मिश्रा, डॉ.महेंद्र कुमार तिवारी, डॉ.कमलेश चौरे एवं डॉ. अश्विनी ए. बाऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माही चौरे द्वारा किया गया।
प्रो. गौतम का प्रेरक उद्बोधन
अपने उद्बोधन में प्रो. एस. पी. गौतम ने कहा कि जैव-प्रौद्योगिकी केवल प्रयोगशाला तक सीमित विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की सशक्त धुरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नवाचार तभी सार्थक है जब वह समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करे।उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी का इकोनामी एनवायरनमेंट एंड एंप्लॉयमेंट बायो ई 3 की अवधारणा का उल्लेख करते हुए बताया कि जैव-आधारित अनुसंधान से पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण—तीनों को साथ लेकर आगे बढ़ा जा सकता है।
सतना जिले सहित विभिन्न महाविद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। बायो क्रिएशन 2026 का यह शुभारंभ विश्वविद्यालय में नवाचार और बायो-उद्यमिता की नई ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp