Recent Posts

February 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

दस्तावेजों की जगह एक पन्ने का आंकड़ा, प्रथम अपील में गंभीर सवाल ! प्रथम अपील में तथ्यों को छिपाने का आरोप !

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ वनमंडल के वन परिक्षेत्र बाकसमा अंतर्गत PF क्रमांक 150 जमाबीरा में कराए गए वृक्षारोपण एवं एग्रोफॉरेस्ट्री कार्यों को लेकर सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आवेदक द्वारा वर्ष 2014-15 से 2023-24 तक के संपूर्ण अभिलेखीय दस्तावेजों—स्वीकृति आदेश, बजट आवंटन, व्यय विवरण, पौधों की संख्या, प्रजाति, जीवितता रिपोर्ट एवं निरीक्षण प्रतिवेदन—की मांग की गई थी।
बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से विस्तृत दस्तावेज उपलब्ध कराने के बजाय केवल एक पन्ने में संक्षिप्त आंकड़ा प्रस्तुत कर दिया गया, जिसमें यह उल्लेख किया गया कि वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक कोई कार्य नहीं कराया गया तथा वर्ष 2023-24 में वृक्षारोपण कार्य किया गया है। आवेदक का कहना है कि इस प्रकार महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध न कराकर प्रमुख तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया गया है और सूचना को औपचारिक रूप से सीमित कर दिया गया है।
मामले को और गंभीर बनाते हुए आवेदक ने एक अन्य आवेदन में संबंधित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कराने की मांग भी की है। हालांकि अब तक विभाग की ओर से स्थल निरीक्षण को लेकर कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। आवेदक का कहना है कि स्थल निरीक्षण कराने के प्रश्न पर विभागीय अधिकारियों के हाथ-पांव फूलते दिखाई दे रहे हैं और निरीक्षण के नाम पर चुप्पी साध ली गई है।
उक्त परिस्थितियों को देखते हुए आवेदक ने प्रथम अपील दायर कर विभाग द्वारा दी गई जानकारी को भ्रामक और अपूर्ण बताते हुए तथ्यों को छिपाने की बात कही है। उनका स्पष्ट कहना है कि यदि पूर्ण दस्तावेज एवं पारदर्शी कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मामले को आवश्यकता पड़ने पर उच्च से उच्च स्तर तक ले जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp