Recent Posts

February 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकब्लैक स्पॉट चिन्हांकन करने,   संकेतक व सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश  हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाहन चालकों से की अपील

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।   उदघोष समय न्यूज़, 10 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।   कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जनसुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय सड़कों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हांकित कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल एवं अन्य कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंनें चौक चौराहों के समीप अवैध रूप से किये गये कब्जा को हटाने एवं संबंधित के विरूद्ध कार्रवाही करने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिगजैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड लगाने, सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग पर कार्रवाई, स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की फिटनेस जांच तथा हाईवे किनारे ढाबों की नियमित जांच के निर्देश दिए। एसपी ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा आमजन को नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन लगातार संचालित रहें तथा ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करते हुए नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp