धरमजयगढ़ – डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ में आज प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के समस्त विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक दबाव, तनाव एवं भय से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों के जरिए बच्चों को यह समझाया गया कि परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि आत्ममूल्यांकन का अवसर मानकर आत्मविश्वास के साथ सामना करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की बात सुनना, उनकी चिंताओं को समझना तथा परीक्षा को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेन्द्र सिंह है ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे परीक्षा में निर्भीक एवं निडर होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तथा परिणाम की चिंता किए बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।