वार्ड नंबर 13, निरालानगर कॉलोनी के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि हमारे कॉलोनी के होनहार निवासी डॉ. नवीन शुक्ला ने FMGE परीक्षा में 300 में से 190 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। यह गौरवशाली उपलब्धि न केवल डॉ. नवीन शुक्ला जी के परिवार के लिए, बल्कि उनके पिता श्री श्रीधर शुक्ला जी एवं पूरे निरालानगर कॉलोनी का नाम रोशन करने वाली है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज उनके आवास पर जाकर माल्यार्पण व स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश जायसवाल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. नवीन शुक्ला जी को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। ऐसे प्रतिभाशाली युवा हमारे समाज और वार्ड की शान हैं। 💐✨