February 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय महोत्सव का शुभारंभवालीबॉल और कबड्डी की अंतर संकायी प्रतियोगिता संपन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 8 फ़रवरी 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का शुभारंभ ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शाश्वत प्रेरणाश्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संस्थापक कुलाधिपति भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते ग्रामोदय महोत्सव के मुख्य संयोजक प्रो नन्द लाल मिश्रा ने कहा पंच दिवसीय इस समारोह पर खेल कूद, बौद्धिक, सांस्कृतिक, ललितकला प्रतियोगिताये होंगी। सहसंयोजक प्रो ललित कुमार सिंह ने
बताया कि ग्रामोदय व्याख्यान माला, कृषि गोष्ठी एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों पर केंद्रित प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आज पहले दिन खेल परिसर में वालीबॉल और कबड्डी की अंतरसंकायी प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसका संयोजन खेल अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह ने किया। खेल प्रतियोगिता में डॉ विजय सिंह, डॉ धनंजय सिंह सहित छात्र छात्राओं ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ सहभागिता की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp