आमजन विरोधी राजनीति पर करारा प्रहार, जनकल्याण को समर्पित है मोदी सरकार का बजट — अविनाश त्रिपाठी ‘सोनू ’
1 min read
सतना।
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर जहां विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, वहीं समाजसेवी एवं युवा नेता अविनाश त्रिपाठी ‘सोनू’ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह बजट पूरी तरह से आमजन, गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के हितों को समर्पित है।
अविनाश त्रिपाठी ‘सोनू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और विकास है। यह बजट देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने वाला और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए सहायता, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण तथा मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधान स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि सरकार जमीन से जुड़ी सोच के साथ काम कर रही है।
अविनाश त्रिपाठी ‘सोनू’ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस बजट को जनविरोधी बता रहे हैं, वे वास्तव में विकास विरोधी मानसिकता से ग्रसित हैं। ऐसे लोग सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह बजट आने वाले वर्षों में देश को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएगा।
उन्होंने अंत में कहा कि मोदी सरकार का यह बजट नए भारत की नींव को और मजबूत करेगा और आम नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगा।
Subscribe to my channel