इन्फोकॉम नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (ट्रेड इंडिया) में एकेएस विश्वविद्यालय के बीबीए–एमबीए विद्यार्थियों का शानदार चयन
1 min read
सतना। ए के एस विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026 में बीबीए एवं एमबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी इन्फोकॉम नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (ट्रेड इंडिया) में उच्च एवं आकर्षक वेतनमान पर किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को गुजरात के अहमदाबाद स्थित कार्यस्थल पर नियुक्ति दी गई है।
कंपनी द्वारा बीबीए उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सहायक प्रबंधक तथा एमबीए उत्तीर्ण विद्यार्थियों को संबंध प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में आसिया खान, कपिल वर्मा, आफताब, पार्थ, प्रताप सिंह, धनराज कुशवाहा, अनुपम सिंह बघेल, करण सोनी, प्रिंस गुप्ता, विजय तिवारी, अनुरोध कुमार पांडे, हर्ष चतुर्वेदी, मोहम्मद अयान खान, नीलम पांडे, अंकित गर्ग, सुमित सेन, रोहित सिंह एवं हिमांशु कुशवाहा शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सशक्त रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है। कुलपति प्रोफेसर बी. ए. चोपडे ने इसे विश्वविद्यालय की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल बताया। वहीं प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन एवं प्रोफेसर आर. एस. त्रिपाठी ने इसे विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति का प्रतीक बताया।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, समन्वयक प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को उद्योग-अनुकूल प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे यह उत्कृष्ट चयन संभव हो सका।
उल्लेखनीय है कि एकेएस विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त है। विधि विभाग को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, फार्मेसी विभाग को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया तथा कृषि संकाय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से मान्यता प्राप्त है। वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय को आउटलुक सर्वे में उत्कृष्ट रैंकिंग भी मिली है।
विश्वविद्यालय के बायोटेक एवं फार्मेसी विभागों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशालाएं, कृषि संकाय का भव्य एग्री म्यूजियम, माइनिंग विभाग की गैस टेस्टिंग लैब तथा सीमेंट प्रौद्योगिकी विभाग की अत्याधुनिक कैलिब्रेशन लैब विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से दक्ष बना रही हैं।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय को मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बेस्ट प्लेसमेंट यूनिवर्सिटी इन सेंट्रल इंडिया-2024 के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह उपलब्धि शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाती है।
Subscribe to my channel