ए.के.एस. विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के 27 विद्यार्थियों का आईसीआईसीआई बैंक में चयन
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के कृषि संकाय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्लेसमेंट के माध्यम से अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यावहारिक प्रशिक्षण की सशक्त पहचान स्थापित की है। शैक्षणिक सत्र 2026 बैच के कुल 27 विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित बैंकिंग संस्था आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी (रिलेशनशिप मैनेजर – एग्रीकल्चर) पद के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 4.22 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है। सभी की पदस्थापना पैन, मध्य प्रदेश में होगी।
चयनित विद्यार्थियों में आयुष बोपाजी, सृष्टि ददोरे, अदिति खजूर, अमन सनोदिया, वंश तिवारी, शुभम कुशवाहा, अमित आनंद, सृष्टि त्यागी, तिलक राज कुशवाहा, निखिल राज, विकास सनोदिया, प्रकाश नारायण द्विवेदी, श्रमित धुर्वे, अजय वर्मा, कौशल किशोर तिवारी, प्रशांत अवस्थी, रोहित चौधरी, ऋषभ, ऋषिकेश, अनेंद्र कुमार त्रिपाठी, निहाल देशमुख, देवेंद्र बिसेन, मोहम्मद हारीश, विकास सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, रविंद्र कुमार पटेल एवं शिवा पाठक शामिल हैं।
ए.के.एस. विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बी.एससी. ऑनर्स एग्रीकल्चर, बी.एससी. ऑनर्स हॉर्टिकल्चर, बी.टेक एग्रीकल्चर, एम.एससी. एग्रीकल्चर एवं एच.डी. जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कृषि संकाय को आईसीएआर से मान्यता प्राप्त है, जो इसकी अकादमिक विश्वसनीयता और गुणवत्ता को दर्शाती है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी ने बताया कि विश्वविद्यालय का कृषि संकाय “कृषि शंकर” की समस्त विशेषताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करता है। यहाँ जॉब ओरिएंटेशन, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंडस्ट्री विजिट, आधुनिक प्रयोगशालाओं में लैब ट्रेनिंग, फील्ड प्रैक्टिकल तथा सुदृढ़ थ्योरी के संतुलित संयोजन पर विशेष जोर दिया जाता है। इसी कारण विद्यार्थी बैंकिंग, एग्री-बिजनेस और कॉरपोरेट क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग की ओर से हेड बलेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
वहीं कृषि संकाय की ओर से डॉ. ए.के. भौमिक एवं डॉ. नीरज वर्मा ने भी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी चयनित छात्र आईसीआईसीआई बैंक में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने परिवार, विश्वविद्यालय एवं कृषि संकाय का नाम गौरवान्वित करेंगे।
यह उपलब्धि ए.के.एस. विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में और भी बेहतर परिणामों की प्रेरणा प्रदान करती है।
Subscribe to my channel