February 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पीएम-किसान योजना की किस्तें रुकने पर किसानों की बढ़ती परेशानी: दो शिकायतें दर्ज, पोर्टल में दिक्कत से e-KYC, स्टेटस प्रभावित पामगढ़ के दो किसानों ने लगाई फरियाद, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 03 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ तहसील में PM-Kisan Samman Nidhi योजना की पेंडिंग किस्तों को लेकर दो किसानों ने शिकायत दर्ज की है। दोनों ही शिकायतें 3 फरवरी 2026 को सम्वाद 24×7 प्लेटफॉर्म पर दर्ज हुईं, और जिला प्रशासन ने इन्हें तुरंत कृषि विभाग को प्राथमिकता पर भेज दिया है।

शिकायत 1 – जगजीवन रात्रे
नाम: जगजीवन रात्रे (पिता: स्व. धनीराम रात्रे)
गांव: चण्डीपारा, तहसील: पामगढ़
आवेदन संख्या: 202600053
किसान ने बताया कि पहले किस्तें नियमित आती थीं, लेकिन कई महीनों से रुक गई हैं।



शिकायत 2 – रामखेलावन लहरे
नाम: रामखेलावन लहरे (पिता: महेतरू लहरे)
गांव: चण्डीपारा, तहसील: पामगढ़
आवेदन संख्या: 202600054
किसान ने कहा कि पहले समय पर किस्तें मिलती थीं, लेकिन अब कई किस्तें नहीं आईं।

कृषि विभाग का बयान: पोर्टल एक महीने से ठीक नहीं चल रहा

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रेम कुर्रे ने बताया कि पिछले एक महीने से PM-Kisan की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) में तकनीकी समस्या है। इससे e-KYC, स्टेटस चेक और अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यह समस्या कई जिलों में देखी जा रही है, हालांकि अब पोर्टल ज्यादातर यूजर्स के लिए काम कर रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp