February 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

खतरनाक रॉड-डंडा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 मुख्य आरोपी और 02 नाबालिग गिरफ्तार, 14 लोगों पर जानलेवा हमला, लाखों की लूट का खुलासा

1 min read
Spread the love


संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर-चांपा।
उदघोष समय न्यूज़, 01 फरवरी 2026।

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में पिछले कुछ दिनों से सुनसान सड़कों पर रॉड, लोहे के पाइप, डंडा और बेल्ट लेकर आतंक मचाने वाला एक क्रूर गिरोह सक्रिय था। यह गिरोह राहगीरों को रोककर सिर पर प्राणघातक वार करता, गंभीर रूप से घायल कर मोबाइल, नकदी और कीमती सामान लूट लेता था। कुल 14 लोग इस गिरोह के हमलों का शिकार बने, जिनमें 3 की हालत गंभीर है – दो ICU में भर्ती हैं।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की। साइबर थाना की तकनीकी सहायता, CCTV फुटेज विश्लेषण और थाना शिवरीनारायण व पामगढ़ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।



परिणामस्वरूप:
कुल 06 मुख्य आरोपी और 02 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग) गिरफ्तार किए गए।

मास्टरमाइंड रामनाथ सबरिया (21 वर्ष) सहित अन्य आरोपी: निखिल टंडन (18), मनीराम गोंड (19), नरेश यादव (19), रोशन टंडन (19), आयुष रात्रे (18)।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और सामान जब्त: 4 स्टील रॉड, 2 डंडा, 1 बेल्ट, 2 KTM Duke बाइक, 1 CD Deluxe, 1 Hero Zoom स्कूटी, 7 मोबाइल (आरोपियों के), 3 लूटे मोबाइल, ₹9,000 नकद – कुल जप्ती मूल्य ₹4 लाख 9 हजार से अधिक।

घटनाओं का विवरण:
27 जनवरी 2026 की रात: पामगढ़ क्षेत्र में कई जगहों पर हमले – कैलाश दास, बसंत दास, शुभम यादव, लक्ष्मण यादव आदि पर रॉड-बेल्ट से मारपीट, लूट।

29 जनवरी 2026 की रात: शिवरीनारायण क्षेत्र में लगातार तीन हमले – मुकेश राय सागर (ICU में गंभीर), अमन बंजारे (ICU), दीपक कश्यप, अनिकेत राय सागर आदि पर बेरहमी से हमला, मोबाइल-नकदी लूट।

आरोपियों ने पूछताछ में संगठित रूप से अपराध करने की बात कबूली। हमले का पैटर्न सुनियोजित था – अंधेरे रास्तों पर बाइक से घूमना, सिर पर वार कर घायल करना और लूटना।

लगाई गई धाराएं (BNS):
296 (हत्या का प्रयास), 351(3)/351(2) (मारपीट), 309 (लूट), 115(2), 126(2), 3(5), 109(1) आदि। अलग-अलग FIR थाना शिवरीनारायण (44/26, 46/26) और पामगढ़ (40/26, 41/26, 45/26) में दर्ज।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। इसमें शामिल टीम – निरीक्षक सागर पाठक (सायबर थाना), राजीव श्रीवास्तव (शिवरीनारायण), सावन सारथी (पामगढ़) सहित सभी कर्मचारियों की सराहना की गई।


उद्घोष समय न्यूज़ की ओर से – कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की इस सफलता की सराहना।

आमजन से अपील: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp