चित्रकूट, 30 जनवरी 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में शुक्रवार को मासिक प्रार्थना सभा संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रही। ओ३म् (ॐ) उच्चारण सरस्वती वंदना, कुल गीत बी०ए० समूह प्रथम वर्ष ने प्रस्तुत की।भगवत् गीता के श्लोक, भावार्थ अमन मिश्रा ने प्रस्तुत किए। महापुरुष के जीवन दर्शन के रूप में सुभाषचन्द्र बोस की जीवनी आशीष ने पढ़ी। एकल गायन के रूप भजन आकांक्षा ने प्रस्तुत किया। पर्यावरण प्रदूषण विषय को वैष्णवी त्रिपाठी ने रेखांकित किया। सूचना एवं जानकारी के क्रम में मासिक प्रतिवेदन को प्रो० साधना चौरसिया उपकुलसचिव, अकादमी ने पढ़ा। समूह गायन की संस्कृत भाषा में प्रस्तुति बी०ए० समूह प्रथम वर्ष ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी ने दिया।सामूहिक रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक भजन से कार्यक्रम का विराम हुआ। आशुमान, आशीष, श्लोक, अमन, आकांक्षा, स्नेहा, वैष्णवी इस कार्यक्रम के प्रतिभागी रहे कार्यक्रम संचालन श्लोक द्विवेदी संगीत इकाई ने किया। संयोजन डॉ विवेक फड़नीस ने किया।